फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brick-kiln worker was beaten to death in a dispute of six thousand rupees

छह हजार रुपये के विवाद में ईंट-भट्ठा मजदूर को पीटकर मार डाला

Tue, 19 Jul 2022 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brick-kiln worker was beaten to death in a dispute of six thousand rupees
मृतक राजेन्द्र सरोज। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
जेठवारा इलाके के महाराजगंज में छह हजार रुपये के विवाद में ईंट-भट्ठा मजदूर राजेंद्र प्रसाद सरोज (55) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों तरफ से हुई मारपीट में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद सरोज बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी जीतेंद्र कुमार सरोज अपने पड़ोसी इंद्रकुमार सरोज के साथ कानपुर में ईंट-भट्ठे पर काम करता था। जितेंद्र का पिता राजेंद्र भी ईंट-भट्ठा मजदूर था। कानपुर में काम करने के दौरान इंद्रकुमार पर जितेंद्र का छह हजार रुपये बकाया था। जिसे लेकर दोनों में तनातनी चल रही थी। रुपये के लेनदेन के विवाद में सोमवार की रात इंद्रकुमार अपने घर के बाहर आने-जाने वाला रास्ता बंद करने लगा।
विज्ञापन

जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में राजेंद्र सरोज, उसका बेटा जीतेंद्र सरोज (28), सुरेंद्र (22), बड़का (50), सुशीला (17) और दूसरे पक्ष से इंद्रकुमार, अनीता व संबोधा दखिनहिन घायल हो गईं। सभी को बाघराय सीएचसी ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस चली गई। घटना के बाद सीओ सदर ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। मृतक के पुत्र सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अरविंद सरोज, इंद्र कुमार सरोज, सागर सरोज, सुजीत सरोज, सुनील सरोज, गीता देवी, अनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस चेत जाती तो बच सकती थी राजेंद्र की जान
मृतक राजेंद्र सरोज की दिव्यांग बेटी लक्ष्मी ने बताया कि छह जून को बकाया रुपये मांगने उसका भाई जितेंद्र पड़ोसी इंद्रकुमार के घर गया था। रुपये देने के बजाय इंद्रकुमार समेत अन्य लोगों ने उसे जमकर पीटा था। उसके सिर में 23 टांके लगे थे। शिकायत के बाद भी पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।

जेठवारा पुलिस ने जीतेंद्र की पिटाई करने के आरोपी इंद्रकुमार व सुजीत सरोज का शांतिभंग की आशंका में चालान कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। यदि पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया होता तो शायद राजेंद्र की जान न जाती। एडीजी तक शिकायत के बाद भी केस नहीं दर्ज किया गया।

जेठवारा थाना क्षेत्र के अमरौना महराजगंज में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत के बाद

जेठवारा थाना क्षेत्र के अमरौना महराजगंज में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल अधेड़ की मौत के बाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed