{"_id":"66b2b6d2e0a6a418fd0e5d34","slug":"brick-kiln-operators-condition-critical-preparations-pratapgarh-news-c-3-1-ald1007-430173-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ईंट भट्ठा संचालक की हालत नाजुक, दिल्ली ले जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ईंट भट्ठा संचालक की हालत नाजुक, दिल्ली ले जाने की तैयारी
Wed, 07 Aug 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार स्थित ईंट भट्ठे पर रविवार रात संचालक शिवेंद्र उर्फ मोनू सिंह को गोली मारने वाले पुलिस के हाथ नहीं लगे। शिवेंद्र के होश में न आने और हालत गंभीर देख चिकित्सकों के जवाब दे दिया है। परिजन उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
जेठवारा के पर्वतपुर निवासी शिवेंद्र सिंह रामगंज स्थित ईंट भट्ठा संचालक धर्मेंद्र पटेल के साथ कारोबार करते हैं। रविवार रात भट्ठे पर अकेले बैठे शिवेंद्र उर्फ मोनू सिंह को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।
सिर में दो गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर देख परिजन ट्राॅमा सेंटर प्रयागराज ले गए। जहां ऑपरेशन कर एक गोली निकाली गई, लेकिन दूसरी निकालने से चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। ऑपरेशन के बाद भी उन्हें होश नहीं आया। मंगलवार को ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा संचालक के भाई वीरेंद्र सिंह सोनू ने बताया कि हालत में सुधार न होने के कारण अब दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस से बातचीत की जा रही है। घटना के बाद अभी तक होश नहीं आया। तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हमलावरों की तलाश में स्वाट टीम डेरा डाले हैं। संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जेठवारा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।