फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brajesh Pathak said: Congress is a government of scammers, anarchy and hooliganism prevail during SP rule.

ब्रजेश पाठक बोले : कांग्रेस घोटालेबाजों की सरकार, सपा शासनकाल मेंअराजकता और गुंडई का बोलबाला

Tue, 21 May 2024 03:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2024 03:45 PM IST
सार

सपा के शासनकाल पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि गुंडई और अराजकता का बोलबाला सपा शासन काल में था। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई थी। रामलला मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने अपने सीने पर गोली खाई।

विज्ञापन
Brajesh Pathak said: Congress is a government of scammers, anarchy and hooliganism prevail during SP rule.
प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस घोटालेबाजो की सरकार है। कांग्रेस की सरकार में पूरे देश में घोटाला दर घोटाला होता रहा। भ्रष्टाचार और घोटाला कांग्रेस सरकार की देन है। कॉमनवेल्थ घोटाला सहित तमाम भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम कांग्रेस ने किया।

विज्ञापन


सपा के शासनकाल पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि गुंडई और अराजकता का बोलबाला सपा शासन काल में था। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई थी। रामलला मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने अपने सीने पर गोली खाई। सपा शासन काल में पूरा अयोध्या खून से रंग दिया गया । भक्तों पर गोली चलाने वाले आज राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं। ऐसे लोगों को जनता जान रही है। डिप्टी सीएम प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उनके साइकिल की छुच्छी महान पार्टी ने निकाल लिया है। अब वह पूरी तरह से पैदल हो गए हैं। भाजपा की सरकार ने शिक्षा, सड़क, सुशासन, के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पड़ोसी देशों पर के साथ विदेश नीति पर भी मजबूती से काम किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख और समाजवादी पार्टी के नेता विनोद दुबे. जिला पंचायत सदस्य आदर्श दुबे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विनोद दुबे ने डिप्टी सीएम को मुकुट और फरसा प्रदान किया। सांसद संगम लाल गुप्ता, महान दल के केशव मौर्य, मंत्री सुरेश राणा शिवाकांत ओझा श्यामू ओझा ,पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व विधायक धीरज ओझा ,पूनम इंसान, विवेक उपाध्याय ,आदर्श दुबे, विनोद दुबे सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

तीन चक्कर लगाने के बाद हुई हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

डिप्टी सीएम की जनसभा के दौरान हेलीपैड स्थल को लेकर सवाल खड़े हो गए। निर्धारित समय पर आसमान में उड़ता हेलीकॉप्टर कई बार चक्कर लगाता रहा। किसी तरह से तीन चक्कर लगाने के बाद हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकी। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर सरकारी अमला काफी देर तक हैरान परेशान रहा।

दो नेताओं के समर्थक हुए आमने सामने

इसी तरह लच्छीपुर में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की जनसभा में पूर्व विधायक धीरज ओझा के पहुंचने पर एक बार माहौल बिगड़ने की कगार पर पहुंच गया। विनोद दुबे और धीरज ओझा के समर्थकों ने एक दूसरे के आमने-सामने होकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और सीओ रानीगंज सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर शांत कराया।

पंडाल में लगी कुर्सियों पर धीरज ओझा बैठ गए। मंच से बार-बार संबोधन किया जाता रहा वह मंच पर आ जाए, लेकिन वह जाने के लिए तैयार नहीं थे। भाजपा के कुछ पदाधिकारी व प्रशासन की मान  मनौवल के बाद वह मंच पर गए।

पिस्तौल लेकर मंच पर चढ़ा एक युवक
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की जनसभा के दौरान एक पूर्व विधायक मंच पर पिस्तौल लेकर चढ़ गए। प्रशासनिक अमले को जब यह जानकारी लगी तो उनकेहाथ उनके हाथ पांव फूल गए और सी ओ रानीगंज ने  विनय कर उनसे पिस्टल प्राप्त की। और कार्यक्रम के समाप्त होने पर उन्हें वापस लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed