{"_id":"6ac14717d1087799620e9d4a","slug":"boy-crushed-to-death-after-iron-gate-collapses-along-with-dilapidated-wall-while-he-was-swinging-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-179224-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: झूला झूलते समय जर्जर दीवार के साथ गिरा लोहे का गेट, दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: झूला झूलते समय जर्जर दीवार के साथ गिरा लोहे का गेट, दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ में शनिवार की शाम करीब सात बजे झूला झूलते समय जर्जर दीवार के साथ लोहे का गेट छह वर्षीय बच्चे और बच्ची के ऊपर गिर गया। नीचे दबकर बच्चे की मौत हो गई। हादसे में पड़ोसी बच्ची का पैर टूट गया। वह गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पुलिस के साथ नायब तहसीलदार चंदनलाल राणा मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन उन्हें बालक के परिजन नहीं मिले।
मानधाता थाना क्षेत्र के हैंसी निवासी आशीष शर्मा मुंबई में नौकरी करते हैं। उनकी बहन की शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ निवासी बृजेंद्र शर्मा के साथ हुई है। बृजेंद्र आर्केस्ट्रा संचालन का काम करते हैं। शनिवार को आशीष की पत्नी पम्मी छह वर्षीय बेटे कार्तिक को लेकर बृजेंद्र के घर आई थी।
शाम करीब सात बजे कार्तिक पड़ोसी प्रदीप मिश्रा की छह वर्षीय बेटी शिवन्या मिश्रा के साथ घर पर खेल रहा था। दोनों लोहे के गेट पर झूल रहे थे। इसी दौरान अचानक जर्जर दीवार के साथ लोहे का गेट दोनों पर गिर गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन दो बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवन्या का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। चिकित्सकों ने बालिका के पैर के ऑपरेशन की सलाह परिजनों को दी है। वहीं, घटना की जानकारी पर आशीष मुंबई से घर के लिए निकले। परिजनों ने बताया कि पिता के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नवरात्र में होना था कार्तिक का मुंडन
मां पम्मी के अनुसार, कार्तिक इकलौता बेटा था। नवरात्र में उसका मुंडन होना था। निमंत्रण देने पम्मी बेटे के साथ अपनी ननद के घर गई थी। बेटे की मौत से वह बिलखती रही।
शव लेकर चले गए घर
पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन कार्तिक का शव लेकर हैंसी चले गए। मेडिकल कॉलेज में मृत बालक के न मिलने पर पुलिस अधिकारी परेशान हो गए। नगर कोतवाली पुलिस ने मानधाता पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मानधाता पुलिस मृत बालक के घर पहुंची। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के अनुसार, परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए शव लेकर घर चले गए। वहीं, घटना के बाद ननद के घर पर भी ताला लटकता रहा।
वर्जन-
बालक के घर पर मानधाता पुलिस को भेजा गया है। पिता के आने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की बात कही है। फिलहाल परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। - आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी