{"_id":"64bd73faf9657865ae0cd971","slug":"both-truck-drivers-released-on-bond-pratapgarh-news-c-3-1-ald1021-183309-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मुचलके पर छोड़ दिए गए दोनों ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मुचलके पर छोड़ दिए गए दोनों ट्रक चालक
Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सराय बहेलिया में सन्नाटा पसरा, रिश्तेदारों के पहुंचने पर रोने लगते हैं परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर नगर कोतवाली के सराय बहेलिया में शुक्रवार की देर रात बेकाबू ट्रक के मकान में घुसने से बाप-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तीसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हिरासत में लिए दोनों ट्रकों के चालकों को मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया।
सराय बहेलिया में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में अब्दुल जब्बार, उसकी बेटी शाहीन और भाभी फातिमा की मौत हो गई थी। घटना से एक मिनट पहले ही जब्बार के पास से परिवार का वाहिद उठकर निकला था। मकान में बेकाबू ट्रक के घुसने के बाद उसे भी कई ईंटें आ लगी थीं। तीनों की दर्दनाक मौत को वाहिद ने करीब से देखा था।
वह अब तक इस सदमे से नहीं उबर सका है। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा। वहीं पुलिस ने पकड़े गए दोनों ट्रक चालकों को मुचलके पर छोड़ दिया। घटना के बाद मृतक परिवार के बीच वादे के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी आर्थिक मदद के लिए नहीं पहुंचे। इससे लोगों में आक्रोश है।