फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bolero driver showed arrogance after hitting the bike

Pratapgarh News: बाइक में टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक ने दिखाई दबंगई

Sat, 18 Nov 2023 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Nov 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Bolero driver showed arrogance after hitting the bike
चिलबिला चौराहे पर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक दबंगई दिखाने लगा। बोलेरो पर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा देख पहले तो पुलिसकर्मी अनदेखी करते रहे, लेकिन स्थानीय लोगों के हंगामे को देखते हुए चालक समेत बोलेरो कोतवाली भेजा।
विज्ञापन

कंधई के मधुपुर दिवान का पुरवा निवासी पंजु विश्वकर्माशनिवार को बाइक लेकर शहर की ओर आ रहा था। चिलबिला चौराहे पर जौनपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने भाग रहे बोलेरो चालक को रोक लिया। इस पर वह लोगों पर रौब गांठने लगा।
विज्ञापन

चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी भी पहुंचे। उसकी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा देख पहले तो सिपाही ठिठके, लेकिन लोगों को हंगामा करते देख चालक को फटकार लगाई। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। घायल पंजु को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed