फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bolero attacked, four injured during gimmick, four injured

नौटंकी के दौरान मारपीट, लोगों पर पर चढ़ा दी बोलेरो, चार घायल

Mon, 14 Dec 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bolero attacked, four injured during gimmick, four injured
अंतू थाने के रामगढ़ी में दबंगों द्वारा नौटंकी के दौरान बोलेरो चढ़ाने से घायल जिला अस्पताल में भर? - फोटो : PRATAPGARH
संडवाचंद्रिका। बहूभोज के दौरान नौटंकी में हुए विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बोलेरो चढ़ा दी। चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के रामगढ़ी निवासी गब्बर के घर पर शनिवार को बहूभोज का आयोजन था। परिवार व रिश्तेदारों के कहने पर नौटंकी का आयोजन किया गया था। रात में नौटंकी देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे थे। गब्बर का आरोप है कि रात में पड़ोसी गांव के शहबान, इजहार व इसरार अली बोलेरो से नौटंकी देखने पहुंचे थे। अचानक वे नौटंकी बंद कराने लगे। जिसे लेकर हंगामा हो गया। कुछ देर बाद उनके अन्य साथी भी आ गए। उन लोगों ने गब्बर के परिवार पर हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोगों पर बोलेरो चढ़ा दी।
विज्ञापन

चपेट में आने से बालमुकुंद, गब्बर, उमेश व मनीष घायल हो गए। उमेश व मनीष को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची अंतू पुलिस ने एक आरोपी को दबोच कर बोलेरो को कब्जे में ले लिया। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि नौटंकी के दौरान हुए विवाद में घायलों की हालत सामान्य है। एक आरोपी गिरफ्त में है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की टवेरा के साथ तीन को दबोचा, एक आरोपी फरार
प्रतापगढ़। चोरी की टवेरा के साथ पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ शनिवार को अंबेडकर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टवेरा कार से तीन शातिर वाहन चोरों के आने की खबर मिली। पुलिस को कुछ देर बाद टवेरा आती दिखी। पुलिस ने कार रोककर उसमे सवार लोगों को उतारा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए रामभवन मौर्य निवासी पूरे चौखड़ थाना अंतू ने बताया कि कार अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के कटरा लालगंज से चुराई गई थी। जिसे बेचने के लिए वे लोग ग्राहक से मिलने जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए शेफात अली उर्फ पप्पू पुत्र शब्बीर निवासी रायपुर पट्टी, हरीशचंद्र बरनवाल उर्फ कल्लू कबाड़ी पुत्र संत भंगवान निवासी रखहा थाना कंधई और राम भवन मौर्या निवासी चौखड़ केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। उनके साथी मोहम्मद पप्पू पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी श्रीनाथपुर थाना कंधई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। संवाद

शिक्षक को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। अमेठी के आईटीआई शिक्षक की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार पड़ोसी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने मकान के एवज में रुपये लेने की जानकारी दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। नगर कोतवाली के पूरे पितई निवासी लालमणि चौधरी अमेठी स्थित सरकारी आईटीआई शिक्षक थे। उन्होंने 10 दिसंबर को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस मामले में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी योगेश उनकी पत्नी के अलावा आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को योगेश को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लालमणि किसी कारण से अपना मकान बेचना चाहता था। उसे कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। लालमणि व उसके बीच अच्छी दोस्ती थी। जिसके चलते लालमणि ने उसे मकान खरीदने के लिए कहा। उसने दो बार में उसे करीब चार लाख रुपये भी दिया। बैनामा करने के लिए स्टांप भी खरीदा था। मगर वह समय से नहीं पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपी योगेश से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed