फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body of missing woman found in pond

Pratapgarh News: घर से लापता महिला का तालाब में मिला शव

Mon, 24 Nov 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 24 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found in pond
कंधई थाना क्षेत्र के सरसीखाम में घर से लापता उतरास की वंदना का सोमवार दोपहर शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

उतरास की रहने वाली 30 वर्षीय वंदना 19 नवंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की शाम सरसीखाम गांव के रहने वाले शिवशंकर गुप्ता के घर के सामने स्थित तालाब में कुछ लोगों को बोरी जैसा नजर आया लेकिन ग्रामीण उसे कूड़ा समझ बैठे। सोमवार को महिला का शव देख सनसनी फैल गई।

शिवशंकर के घरवालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त वंदना के रूप में हुई। मृतका के पिता रामचंद्र का कहना है कि उसकी बेटी काफी दिनों से दिमागी रूप से बीमार रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed