{"_id":"671eb0cf6cadeeb917038354","slug":"body-of-competitive-student-missing-for-three-days-found-in-well-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-127318-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन दिन से लापता प्रतियोगी छात्र का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन दिन से लापता प्रतियोगी छात्र का शव कुएं में मिला
विज्ञापन
तीन दिन से लापता रस्तीपुर निवासी शुभम यादव उर्फ पिंटू का शव रविवार को घर से पांच सौ मीटर दूर कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। दुर्गंध के बीच परिजन रोते बिलखते रहे।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर निवासी 22 वर्षीय शुभम यादव उर्फ पिंटू इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी प्रयागराज से कर रहा था। परिजनों के अनुसार न्यूरो की दिक्कत के चलते प्रयागराज से उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार दोपहर अचानक वह घर से बाहर निकला। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा। यह देख परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर हामिद अली के कुएं से उठ रही दुर्गंध के चलते गांव के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो शव उतराया हुआ था। कुएं में शव मिलने की खबर पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड ने जांच के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता शरद चंद्र यादव की रानीगंज बाजार में कापी किताब की दुकान है।
इकलौते बेटे की मौत से बेसुध रही मां
मृतक छात्र चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। मां व बहनों का दुलारा शुभम इतनी जल्दी उन्हें छोड़ जाएगा। शायद इसका उन्हें आभास नहीं था। मां सदा यादव इकलौते बेटे के शव के करीब रोते हुए बेसुध हो जाती रही।