आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।
नचरौला गांव में भूमि विवाद को लेकर रामसुंदर यादव व रामचंदर यादव के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में रामसुंदर यादव (70), कृपाशंकर यादव (40), अमरावती (50), केसरी (45), लक्ष्मीशंकर (50), श्रीपति (45), रामराज (60) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष से रामचंदर (55), राममिलन (45), संदीप (30), विनोद (28) को चोटें आई हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मारपीट व बलवा की रिपोर्ट दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

आसपुर देवसरा के बरचौली में दो पक्षों में मारपीट में घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने पर जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

आसपुर देवसरा के बरचौली में जमीनी विवाद में मारपीट में घायल लोग।- फोटो : PRATAPGARH