{"_id":"64856dd749e307b53802a4a3","slug":"blood-soaked-body-found-on-the-roadside-fear-of-murder-young-man-came-to-sister-s-house-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सड़क के किनारे खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की आशंका, बहन के घर आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सड़क के किनारे खून से लथपथ मिली लाश, हत्या की आशंका, बहन के घर आया था युवक
Sun, 11 Jun 2023 12:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:16 PM IST
सार
नवाबगंज इलाके में युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक अपनी बहन के घर आया था। इसके बाद किसी के यहां निमंत्रण होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। खोजबीन शुरू हुई तो उसकी लाश पाई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के किलकिलहा बरियावां के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायबरेली जिले के ऊंचाहार निवासी के रूप में हुई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपनी बहन के घर गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी होरीलाल के बहन की शादी प्रतापगढ़ में नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में है। वह बहन के घर आम देने के लिए आया था। आम देने के बाद किसी निमंत्रण में जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में उसकी लाश नवाबगंज थाना क्षेत्र के किलकिलहा बरियावां के पास मिली। रक्त रंजित शव देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन