{"_id":"615358ed8ebc3e334a5ebf4c","slug":"block-chief-beats-pradhan-by-locking-the-room-protesting-the-lockdown-pratapgarh-news-ald3169344177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख ने कमरा बंदकर प्रधान को पीटा, विरोध में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख ने कमरा बंदकर प्रधान को पीटा, विरोध में तालाबंदी
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक में मांगों को लेकर तालाबंदी कर एकत्र हुए ग्राम प्रधान। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
बेलखरनाथधाम विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पर प्रधान की पिटाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रधान प्रमुख और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। प्रधानों ने बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ब्लॉक परिसर में तालाबंदी करने की घोषणा की है।
बेलखरनाथधाम विकास क्षेत्र के शेखपुर अठगवां के प्रधान आलोक कुमार सिंह का आरोप है कि सोमवार को वह ब्लॉक परिसर में प्रमुख से मिलने गए थे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने उनसे प्रति माह बीस हजार रुपये की मांग की। असमर्थता प्रकट करने पर ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह और उनके समर्थकों ने अपने कक्ष में बंदकर लात-घूंसों से पिटाई की।
प्रधान का आरोप है कि प्रमुख के समर्थकों ने पांच हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली। प्रधान के समर्थन में उतरे प्रधान संघ ने मंगलवार को ब्लॉक परिसर में तालाबंदी कर ब्लॉक प्रमुख पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह ब्लॉक कर्मचारियों के पहुंचने से पहले प्रधानों का हुजूम एकत्रित हो गया था। प्रधानों ने तालाबंदी कर कर्मचारियों को अंदर नहीं घुसने दिया। कर्मचारी बाहर बैठकर प्रधानों का आक्रोश ठंडा होने की उम्मीद करते रहे, मगर प्रधान संघ के लोग दिनभर ब्लॉक परिसर में डटे रहे। इससे मंगलवार को ब्लॉक में कोई कामकाज नहीं हुआ।
प्रधान संघ ने चेताया है कि अगर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुआ तो बुधवार और बृहस्पतिवार को भी ब्लॉक परिसर में तालाबंदी की जाएगी।
सोमवार को दोपहर एक बजे विकास कार्य के सिलसिले में बेलखरनाथधाम ब्लॉक गया था। वहां मौजूद ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने मुझे बुलाया और प्रति माह बीस हजार रुपये देने के लिए कहा। मैने असमर्थता प्रकट की, तो मुझे अपने साथियों के साथ प्रमुख कक्ष में पीटा। ब्लॉक परिसर पूरी तरह आतंक का गढ़ बन गया है। मैने थाने में तहरीर दी है, मगर अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
आलोक कुमार सिंह, प्रधान, शेखपुर अठगवां
शेखपुर अठगवां के प्रधान आलोक सिंह हमारे घनिष्ठ रिश्तेदार हैं। उनके गांव में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर कुछ बातचीत हुई है। कुछ लोग राजनैतिक रंग देने के लिए हमारे और उनके बीच दरार उत्पन्न करना चाहते हैं। मारने-पीटने, रुपये और चेन छीनने की बात पूरी तरह गलत है।
सुशील सिंह, ब्लॉक प्रमुख, बेलखरनाथधाम