फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   blazing sun, fire rained from the sky

रफ्तार भर रही पछुआ हवाएं, धरती पर बरस रही आग

Sat, 30 Apr 2022 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
blazing sun, fire rained from the sky
भंगवा चुंगी के समीप दोपहर उड़ रही धूल से परेशान हुए राहगीर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सूरज के तेवर से अब वातावरण तपने लगा है। दिनभर चलने वाली गर्म हवाएं शरीर को बेध रही हैं। शुक्रवार को पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। इससे दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पंखे व कूलर की हवा से भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर में धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पछुवा हवाएं भी रफ्तार भर रही हैं। पूरा वातावरण आग की तरह झुलस रहा है। शुक्रवार को भी सुबह से ही पश्चिमी हवाएं सक्रिय रहीं। सुबह नौ बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। बाहर निकलने पर सूर्य की किरणें शरीर में चुभ रही थीं। दोपहर में लू के थपेड़े चेहरे झुलसा रहे थे। तपिश से लोगों को न घर में सुकून था और न ही बाहर।
विज्ञापन

दोपहर में शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, भगवाचुंगी, पल्टन बाजार सहित भीड़भाड़ वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। वह भी गर्मी से बेहाल रहे। शाम करीब छह बजे के बाद बाजारों में चहल-पहल शुरू हुई मगर, इसके बाद भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 43.0 व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed