फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP subscribed

भाजपाइयों के शिविर में सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

Mon, 22 Dec 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP subscribed
प्रतापगढ़। शहर से लेकर गांव तक रविवार को भाजपा का बूथ चलो अभियान ठंडी में भी काफी गर्म रहा। नगर के भगवाचुंगी और दहिलामऊ और किठावर बाजार में विशेष शिविर लगाया गया। देर शाम पार्टी नेताओं ने दावा किया कि इन शिविरों में 600 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


नगर के भंगवाचुंगी चौराहे पर भाजपा नेता रामकृष्ण मिश्र उर्फ गुड्डू और अवधेश कुमार मिश्र व अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में शिविर लगा गया। इन नेताओं ने इस शिविर में करीब 250 लोगों के जरिए सदस्यता लिए जाने का दावा किया है। कहा गया कि प्रतापगढ़ सिटी में घर-घर जाकर सदस्यता लोगों को सदस्यता दी गई। अभियान का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री अवधेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रमोद केसरवानी, संतोष जैन, शिवम पांडेय, प्रमोद पांडेय, संजय मिश्र आदि रहे। इसी तरह दहिलामऊ स्थित अपने आवास पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने भी सदस्यता शिविर लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने गोड़े व गोबरी गांव में दर्जनों लोगों को सदस्य बनाने का दावा किया। किठावर बाजार, सिंघवी पहाड़पुर में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। यहां लगाए गए शिविर का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नेवानन्द त्रिपाठी, किठावर मंडल प्रवासी गोकुलनाथ मंडल अध्यक्ष राय साहब सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने किया। यहां पर कुल 350 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का दावा किया गया। सदस्यता लेने के लिए आगे आ रहे लोगों को देख पार्टी नेताओं ने भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का परिचायक बताया। इसी तरह किशुनगंज बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी, रणविजय सिंह, शिवमूर्ति तिवारी, विनोद तिवारी घर-घर जा कर लोगों को पार्टी की सदस्यता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed