{"_id":"61799af02fc36768474673c3","slug":"bjp-spoiling-the-atmosphere-in-the-name-of-hindu-muslim-mlc-pratapgarh-news-ald319186617","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल खराब कर रही भाजपा: एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल खराब कर रही भाजपा: एमएलसी
विज्ञापन
चौक घंटाघर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में बोलते पूर्व मंत्री अजय रा?
- फोटो : PRATAPGARH
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल खराब कर रही है। सांप्रदायिक दंगों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी घटना के मुख्य आरोपी को भाजपा बचाने में लगी हुई है। बुधवार को चौक में जनसभा को संबोधित करते हुई यह बातें कहीं।
प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चौक में आयोजित जनसभा में मोदी और योगी सरकार की जमकर आलोचना की। रेल, उड्डयन, बीमा, बैंक सहित अनेक सरकारी संस्थानों को बेचने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के बाद नागरिकों के जीवन यापन के लिए सरकारी विभागों का गठन किया था।
मगर आज जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा निजी हित के लिए पूंजीपतियों के हाथ बेच रही है। इसके पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा से सावधान रहने का आह्वान करते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस जो वादा करेगी, उसे करके दिखाएगी।
विज्ञापन
जबकि भाजपा ने कालेधन का 15-15 लाख रुपये अभी तक नहीं जनता के खाते में नहीं भेज पाए हैं। इसके पूर्व प्रतिज्ञा यात्रा के जिले में प्रवेश करने पर कांग्रेसियों ने भुपियामऊ में गर्मजोशी से स्वागत किया। चौक में आयोजित जनसभा में जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, प्रशांतदेव शुक्ल, वेदांत तिवारी, इरफान अली, कपिल व्दिवेदी प्रमुख रुप से मौजूद रहे।