Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP-SP did not open cards for NAPA Chairman by-election

Pratapgarh News: नपा चेयरमैन उपचुनाव के लिए भाजपा-सपा ने नहीं खोले पत्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP-SP did not open cards for NAPA Chairman by-election
नगर पालिका चेयरमैन पद के उपचुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवार को लेकर भाजपा व सपा समेत किसी भी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिसे लेकर सियासी सरगर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं दावेदारों संग सभासदों ने टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डाल रखा है। दावेदार एक दूसरे की कमियां संगठन के बड़े नेताओं तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन रहे भाजपा नेता हरि प्रताप सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर 17 दिसंबर को मतदान व 19 दिसंबर को मतगणना होगी। अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीन दिसंबर तक नामांकन होगा। इस चुनाव में प्रमुख मुकाबला भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच होने के आसार हैं। जिसके चलते दोनों दलों के प्रमुख नेता अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान करने से बच रहे हैं। वहीं टिकट के लिए दोनों दलों के दावेदार अपने सियासी आका के पास डेरा डाल रखे हैं। पार्टी के प्रदेश हाईकमान तक अपनी बात भी आकाओं के जरिए पहुंचाते हुए खुद को मजबूत प्रत्याशी बता रहे हैं। इतना ही नहीं प्रतिद्वंद्वी दावेदारों की कमियां भी बड़े नेताओं तक पहुंचा रहे हैं। शनिवार को भी नगर पालिका के 15 सभासद लखनऊ पहुंचकर भाजपा के नेताओं से मिलकर अपनी बात रख रहे हैं। वहीं सपा के दावेदार भी लखनऊ में पार्टी सुप्रीमों से मिलने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक दोनों दल अपने प्रत्याशियों का टिकट फाइनल कर देंगे।
विज्ञापन

तीन दिन शेष, एक भी नहीं हुआ नामांकन, 34 पर्चे बिके
नपा चेयरमैन पद पर हो रहे उपचुनाव में तीन दिन के भीतर एक भी नामांकन नहीं हुआ। तीन दिसंबर तक नामांकन होना है। अभी तक दो सभासद, पांच पूर्व सभासद समेत 19 दावेदारों ने 34 नामांकन पत्र खरीदा है। इसमे प्रमुख दलों के प्रत्याशी नहीं हैं। शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed