फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP's boat is about to sink, former cabinet minister Shivakant said in the workers' conference

डूबने वाली है भाजपा की नैया, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत

Thu, 05 Aug 2021 12:46 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 05 Aug 2021 12:46 AM IST
सार

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है। प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की योगी और केंद्र की सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर पाई। महंगाई चरम पर है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है।

विज्ञापन
BJP's boat is about to sink, former cabinet minister Shivakant said in the workers' conference
रानीगंज में आयोजित सपा की बैठक में बोलते पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैया डूबने वाली है। प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की योगी और केंद्र की सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर पाई। महंगाई चरम पर है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। जनता इसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। यह बातें बुधवार को रानीगंज कस्बा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहीं। उन्होंने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। भाजपा के जनप्रतिनिधि सिर्फ जुबानी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में जनता एक-एक कर सभी का हिसाब लेगी। प्रदेश की जनता अब झूठे वादों की ढपली बजाने वालों की बातों में आने वाली नहीं है। जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन


उनके मान-सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। इस अवसर पर जिला महासचिव अब्दुल कादिर, पूर्व ब्लाक प्रमुख गौरा पूर्णांशु ओझा, पर्यवेक्षक आशुतोष, पूर्व विधायक श्याद अली, शेरबहादुर यादव, गीता यादव, बृजेश यादव, शमीम, परवेज, जयसिंह यादव, संतोष यादव, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed