फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP President called the MP, took information about the Sangipur ruckus

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद संगमलाल गुप्ता से दिल्ली बुलाकर ली घटना की जानकारी

Sat, 02 Oct 2021 07:04 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 Oct 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
BJP President called the MP, took information about the Sangipur ruckus
दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करते सांसद संगमलाल गुप्ता, जिला प्र? - फोटो : PRATAPGARH
सांगीपुर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद संगमलाल गुप्ता के साथ हुई मारपीट के मामले को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान में लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद को दिल्ली बुलाने के बाद घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सांसद का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेेपी नड्डा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सांसद संगमलाल गुप्ता सांगीपुर ब्लॉक मेें आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फोनकर दिल्ली बुलाया। इस पर सांसद संगमलाल गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के साथ दिल्ली पहुंचेे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि रामपुरखास में इससे पहले कांग्रेस के विरोध में बोलने वालों पर फर्जी मुकदमे लाद दिए जाते थे। इस बार भाजपा कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। इससे कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि सांगीपुर में आयोजित समारोह सरकार की उपलब्धियों पर आधारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में समय से पहले पहुंचकर कंग्रेस नेता क्या भाजपा सरकार की प्रशंसा करने गए थे। सभागार में पहले से दबंगों के पास हाकी, डंडे और बोतलें मौजूद होना इस बात का प्रमाण है कि हमला सुनियोजित था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed