फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP MP met Raja Bhaiya, expressed gratitude

Pratapgarh News: राजा भैया से मिले भाजपा सांसद, जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP MP met Raja Bhaiya, expressed gratitude
भाजपा के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय सेठ बुधवार की रात जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया से मिलने उनके लखनऊ स्थित रामायण कोठी पर पहुंचे। भाजपा सांसद ने राजा भैया का आभार जताया। राज्यसभा के चुनाव में सपा और भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। एक सीट पर सपा और भाजपा दोनों दलों की प्रतिष्ठा फंस गई थी। राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से मुलाकात कर समर्थन मांगा था। वहीं दूसरे दिन ही भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे थे। हालांकि मंगलवार को हुए चुनाव के पहले ही राजा भैया ने अपनी पार्टी क समर्थन भाजपा प्रत्याशी को देने का एलान कर दिया था। चुनाव को लेकर सरगर्मी मंगलवार तक बढ़ती रही। सपा के विधायक राकेश सिंह, अभय सिंह राजा भैया के करीबी माने जाते हैं। उन लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया। परिणाम आने पर भाजपा के आठवें उम्मीदवार संजय सेठ को जीत हासिल हुई। उनकी जीत के पीछे राजा भैया का अहम योगदान सामने आया था। ऐसे में बुधवार की रात भाजपा के नव निर्वाचित सांसद संजय सेठ राजा भैया से मिलने उनके कोठी पहुंचे। चुनाव में मदद के लिए आभार जताया। उनकी मुलाकात ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी है।

फोटो 30: सोनीपत के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा सुना

फोटो 30: सोनीपत के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed