फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP leaders burnt effigy of district president and media in-charge

भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का पुतला फूंका

Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders burnt effigy of district president and media in-charge
रानीगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी की फेसबुक आईडी से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित भाजपाइयों ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी का पुतला फूंका। विरोध मेें नारेबाजी करते हुए मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार की रात भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला की फेसबुक आईडी से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। यह पोस्ट वायरल हुई तो सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। 12 घंटे तक पोस्ट पर सियासी घमासान मचा रहा। इधर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने राघवेंद्र शुक्ला के पक्ष में सफाई पेश करते हुए आईडी हैक होने की बात बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस से इसकी शिकायत की गई है। मामले से खफा रानीगंज क्षेत्र के कर्मजीतपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला का पुतला फूंका। विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को पार्टी में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इतनी बड़ी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने राघवेंद्र शुक्ला की बर्खास्तगी की मांग की। इस अवसर पर राजेश कुमार पटेल, अतुल रजक, आलोक, प्रभात, महेंद्र, राजू यादव, मुन्ना सरोज, राम प्रकाश, राकेश, धनंजय, उदयराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बन गया है अपराध प्रदेश : संजय सिंह
सदर बाजार स्थित आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को आए प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है। हत्या, लूट, छिनैती की घटनाएं आम हो चुकी हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश की जनता इन कृत्यों से दुखी और परेशान है। कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। पुलिस फिरौती की रकम के देने- लेने में निर्भीकता से लिप्त पायी जा रही है। प्रदेश की जनता इन कृत्यों से आहत है। इस अवसर पर प्रदकेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश सचिव दिनेश पटेल,, नदीम, अशरफ जायसी, महिला शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे, अखिलेश सिंह, अंजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गोशाला का किया औचक निरीक्षण
बेलखरनाथ धाम ब्लाक के सांगापट्टी के पुरवे छिछोरा कटार में बने गोशाला केंद्र का मंगलवार को शासन द्वारा नामित डा. प्रभाकरनाथ के नेतृत्व में आई टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी राजेश कुमार राय, डा. संजय सिंह, आरके वर्मा, आदि मौजूद रहे।

सूड़ेमऊ में भी दिखा तेंदुआ
रानीगंज के सूड़ेमऊ में ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह तेंदुआ देखा। इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि धान के खेत में तेंदुआ देखा गया है। उसके निशान भी मिले हैं। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed