फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP is hurting the interests of farmers and common man: Mona

अनिवार्य... किसानों व आम आदमी के हितों पर चोट पहुंचा रही भाजपा : मोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
BJP is hurting the interests of farmers and common man: Mona
संग्रामगढ़ में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं विधायक आराधना मिश्रा। मीडिया प्रभारी
रामपुर खास विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा है कि मौजूदा सरकार कृषि, बिजली, शिक्षा सहित आम आदमी से जुड़े सभी मोर्चे पर विफल हो चुकी है। किसानों व आम आदमी के हितों पर भाजपा लगातार चोट पहुंचा रही है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े अहितकारी कदमों को लेकर संघर्ष तेज करें। यह पहली सरकार है जिसने नौनिहालों से शिक्षा का अधिकार भी छीनने का कुचक्र रचा है। सरकारी प्राथमिक स्कूलों को विलय करने के फैसले से हजारों बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी देना तो दूर सरकार सही समय पर खाद व बीज तक मुहैया नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन


बैठक को प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ. अमिताभ शुक्ल, जिपं सदस्य रघुनाथ सरोज, आचार्य विद्याधर पटेल, विपत्ति लाल यादव, लालजी पटेल, गंगाशरण पांडेय सुरेश पटेल, गौरव केसरवानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed