{"_id":"6176f5b2f34a0b4654526774","slug":"bjp-government-of-fraudsters-rajya-sabha-mp-ashok-siddharth-said-in-bsp-workers-conference-pratapgarh-news-ald3190167144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में साकार हो रहा स्वच्छ भारत का सपना: उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में साकार हो रहा स्वच्छ भारत का सपना: उपेंद्र
विज्ञापन
रानीगंज के कहला शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी। स?
- फोटो : PRATAPGARH
अमृत महोत्सव के तहत विकास खण्ड गौरा क्षेत्र के शहीद स्थल कहला में आयोजित स्वच्छ भारत संगोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने शहीद किसानों के परिजनों को सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने जन समूह एवं क्षेत्रीय जनों को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने एवं भारत को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य न केवल अपने घर आंगन बल्कि अपने आस-पास के सम्पूर्ण परिवेश को अपना मानकर स्वच्छ रखना है। महात्मा गांधी की 145वी जयंती पर इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रवादियों से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। उसे पूरा करने का दायित्व भारत के प्रत्येक नागरिक का है। उन्होंने कहा कि भारत को प्लास्टिक मुक्त करने में सभी सहयोग प्रदान करेंगे।
क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि साफ-सफाई को लेकर भारत की छवि को बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक मुहिम से जोड़ते हुए जिस अभियान की शुरुआत की, जो अब जन आंदोलन बन गया है। भारत का प्रत्येक नागरिक भारत को स्वच्छ बनाने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहा है। स्वच्छ भारत का सपना पूर्ण रूप से साकार होगा। युवा कल्याण अधिकारी अरुण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्घिवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, पूर्व प्रमुख गौरा राकेश सरोज, बीडीओ गौरा जितेंद्र यादव, आशुतोष सिंह, नीरज ओझा, शिवम ओझा, बद्री गुप्ता, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, गिरीश पांडेय, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।