फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP completed the campaign started by Guru: Keshav Maurya

गुरु ने जो मुहिम शुरू की, भाजपा ने उसे पूरा किया : केशव मौर्या

Sat, 02 Dec 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
BJP completed the campaign started by Guru: Keshav Maurya

विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि ने विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल उनके गुरु थे। उन्हीं के कहने पर वह राजनीति में आए। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मुहिम सिंघल जी ने ही प्रारंभ की थी, जिसे भाजपा ने पूरा किया। शनिवार को जेठवारा स्थित बीरसिंहपुर पूरे बसावन में डिप्टी सीएम ने अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण किया।



दुर्गा मंदिर पर माथा टेकने और प्रतिमा अनावरण के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रयागराज में बाल्यावस्था से सिंघल जी के सानिध्य में रहकर पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया। विहिप ने ही राम जानकी रथ यात्रा निकाल कर पूरे देश का ध्यान अयोध्या की ओर आकृष्ट किया। कांग्रेस ने हमेशा इसका विरोध किया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम बोले कि डबल इंजन की सरकार ने डबल रफ्तार से कार्य किया है। भाजपा ने वह कर दिखाया है, जो लोग सपने में भी नहीं सोचे थे। विरोधी हमारी खिल्ली उड़ाते थे कि हम मंदिर के नाम पर हिंदुओं को धोखा दे रहे हैं। याद दिलाया कि छह दिसंबर 1992 को जब बाबरी मस्जिद गिराई गई, सपा ने कारसेवकों पर गोली चलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर, मथुरा और वृंदावन में भी तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। कहा कि सूबे में 55 लाख से अधिक लोगों का पीएम आवास, नौजवानों को रोजगार, 1.20 लाख महिलाओं को बैंक सखी बनाया गया। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या चलने का आह्वान किया।

सांसद संगमलाल गुप्ता, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, कार्यक्रम के आयोजक केके पांडेय, जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक धीरज ओझा, हरिप्रताप सिहं, रजत सक्सेना, कुंदन सिंह, रवि गुप्ता, हौसला प्रसाद ओझा, बालकृष्ण पांडेय ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।



---

कार्यक्रम के आयोजक को बताया बाल सखा

डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम के आयोजक केके पांडेय को बाल सखा बताया। बताया कि दोनों ने सिंघल जी के सानिध्य में रहकर कार्य किया। उन्होंने मुझे राजनीति में जाने के लिए कहा गया और केके पांडेय को विहिप के प्रचार-प्रसार का दायित्व मिला। आज अमेरिका में रहकर हिंदू को जागृत कर रहे हैं।




--------

गुरु को आज मिली शांति



अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहकर हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले मूलत: बसावन गांव निवासी केके पांडेय ने बताया कि अमेरिका में लाखों हिंदू परिवार आज भी उनके कार्यक्रम में सहभागिता करते हैं। पैतृक गांव से लगाव रखने वाले पांडेय ने चार साल पहले मां दुर्गा का भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। इसी मंदिर के सामने अपने गुरु की प्रतिमा स्थापित की। उन्होंने कहा- आज हमारे गुरु की आत्मा को शांति मिल गई है।



-----------

चार घंटे गुल रही दो दर्जन गांव की बिजली



कार्यक्रम स्थल से हाईटेंशन लाइन गुजरी थी। किसी अनहोनी से बचने के लिए सरायआनादेव से लगभग दो दर्जन गांवों की लाइन काट दी गई थी। उपमुख्यमंत्री का उड़नखटोला उड़ने के बाद बिजली की आपूर्ति जारी की गई।


-----------



कम पड़े वक्ता, थक गए संचालक



डिप्टी सीएम का कार्यक्रम 11.40 बजे का आया था, मगर वह तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इससे भाजपा नेताओं ने बारह बजे से भाषण देना प्रारंभ कर दिया। ढाई बजे तक वक्ताओं के बोलने का सिलसिला चला। इसके जब कोई बोलने वाला नहीं बचा तो काफी देर तक संचालक अशोक सिंघल की जीवनी पर प्रकाश डालते रहे। मगर थक कर उन्होंने भी माइक को बंद कर दिया।

----

कार्यक्रम में नहीं नजर आए स्थानीय विधायक



डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल नजर नहीं आए। यह स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed