फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BJP Candidate Rajendra pal got maximum postal ballot

पोस्टल बैलेट में भी राजकुमार को मिले सर्वाधिक मत

Fri, 25 Oct 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
BJP Candidate Rajendra pal got maximum postal ballot
प्रतापगढ़ सदर विधानसभा उप चुनाव में विजयी प्रत्याशी अपना दल के राजकुुमार पाल। - फोटो : PRATAPGARH
219 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से किया था मतदान
विज्ञापन

45 मत हो गए थे अवैध
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा उपचुनाव में नौकरी पेशा करने वाले मतदाताओं ने भी राजकुमार पाल को ही अपना विधायक चुना था। 219 मतों की गणना में सबसे अधिक 53 मत राजकुमार पाल को मिले हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 48 और तीसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा को 31 मत मिले हैं।
गुरुवार को हुए पोस्टल गणना में भी अद प्रत्याशी राजकुमार पाल ने बढ़त बनाए रखा था। राजकुमार पाल को सर्वाधिक 53, कांग्रेस प्रत्याशी को 48, सपा प्रत्याशी को 31 और बसपा प्रत्याशी को 22 मत मिले थे। 219 मतों में 174 मत प्रत्याशियों के खाते में गए। जबकि 45 मत अवैध करार दिए गए।
विज्ञापन

1568 मतदाताओं की नजर में सभी प्रत्याशी अयोग्य
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा के 1568 मतदाता ऐसे थे। जिन्होंने किसी प्रत्याशी को वोट देने के बजाय नोटा का बटन दबाया। पोस्टल बैलेट में भी 3 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को ठुकरा दिया। नोटा का बटन दबाने वालों ने 16 वें राउंड में सबसे अधिक 102 लोगों ने दबाया है। जबकि 27 वें राउंड में सबसे कम 23 लोगों ने नोटा की बटन दबाई है। जिले में इस बार भी मतदाताओं ने नोटा की बटन दबाने में पीछे नहीं रहे। सदर विधानसभा में पड़े 1,49,184 मतों में 1568 लोगों ने नोटा की बटन दबाई है। जिसमें 1565 लोग ऐसे थे। जिन्होंने ईवीएम मशीन में नोटा की बटन दबाई। जबकि तीन मतदाता ऐसे थे। जिन्होंने पोस्टल बैलेट से सभी प्रत्याशियों को अयोग्य करार देते हुए ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की बढ़ी साख, 13.21 प्रतिशत हासिल किया मत
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा-अद प्रत्याशी राजकुमार पाल को सर्वाधिक 35.49 प्रतिशत मत मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले बृजेश वर्मा को 15.57 प्रतिशत, एआईएमआईएम प्रत्याशी इसरार अहमद को 13.58 और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 13.21 प्रतिशत मत मिले हैं। विधानसभा चुनाव में कुल 1,49,184 मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल को 52,949 मत मिले। जो कुल पड़े मतों का 35.49 प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर रहने वाले सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा को 23,228 को मत मिले। जो कुल मतदान का प्रतिशत 15.57 प्रतिशत है। तीसरे स्थान पर रहने वाले इसरार अहमद को 20,269 मत मिले, जो मतों के प्रतिशत के हिसाब से 13.58 प्रतिशत जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कुल 19,715 मत हासिल किया। जो 13.21 प्रतिशत है। बसपा प्रत्याशी रणजीत सिंह पटेल को 19000 मत मिले। जो 12.73 प्रतिशत मत है। इस प्रकार अद प्रत्याशी ने सर्वाधिक 35.49 प्रतिशत मत पाकर विजय हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed