फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP brought Ravanraj by saying Ramraj: Satish Mishra

रामराज्य कहकर भाजपा ले आई रावणराज्यः सतीश मिश्रा

Thu, 29 Jul 2021 12:17 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 29 Jul 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP brought Ravanraj by saying Ramraj: Satish Mishra
रानीगंज के रामनगर में बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि रामराज लाने की बात कहकर सत्ता में आई भाजपा रावणराज ले आई। केंद्र व प्रदेश सरकार की विफल नीतियों केे चलते हर तरफ लोग परेशान हैं। महंगाई ने जीना दुश्वार कर दिया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन


रानीगंज विधानसभा के रामनगर में बुधवार को आयोजित बसपा के प्रबुद्घ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बसपा के कद्दावर नेता सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश का ब्राह्मण समाज जागृत हो गया है। आईटी करने वाले युवा बेरोजगार हैं। तिलक-तराजू भाजपा का नारा था। भगवान राम को विष्णु का स्वरूप मानने वाले ब्राह्मण सीधे ईश्वर से जुड़े हैं। बसपा सरकार में अपराधी सलाखों के पीछे रहते थे। गोली चलवाकर कानून का राज स्थापित नहीं किया जा सकता। आज पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्घि ने हर वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है।

विज्ञापन


प्रदेश के 13 प्रतिशत ब्राह्मण व 23 फीसदी दलित एकजुट होकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ छलावा किया है। प्रदेश सरकार ने संस्कृत विद्यालयों को बंद करा दिया है। आईटी सेंटर के नौजवान पांच हजार रुपये में नौकरी करने को मजबूर हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय बेरोजगार कर दिया गया। अब युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश में हर दो घंटे के भीतर दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। कानून का राज केवल बसपा के शासनकाल में देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाथरस की बेटी के साथ दरिंदगी की गई। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए घबराई सरकार ने रात में उसके शव को जबरन जलवा दिया। प्रदेश में कई ब्राह्मणों की सामूहिक हत्याएं हुईं। पूर्व मंत्री व बसपा नेता नकुल दुबे ने कहा कि प्रदेश की जनता आज बसपा की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की हत्याएं हुईं और उनका उत्पीड़न किया गया।


अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। आयोजक पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला ने सभी के प्रति आभार जताया। सम्मेलन में पूर्व विधायक संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम, डा. रामसमाज गौतम, रमेश मिश्रा, विजय मिश्र बॉबी, अरुण द्विवेदी, नरेंद्र त्रिपाठी, कमलेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


 

बिकरूकांड और खुशी दूबे की भी हुई चर्चा

कानपुर के बिकरूकांड को भी बसपा नेताओं ने उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी व करनी में अंतर है। दो दिन पहले शादी कर ससुराल पहुंची खुशी दूबे घर की दहलीज से बाहर भी नहीं निकली होगी, मगर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। महिलाओं के हित की बात करने वाली भाजपा खुशी को जेल भेजने के बाद चुप्पी साधे हुए है।

ानीगंज के रामनगर में बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय महासचिव सतीश

रानीगंज के रामनगर में बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय महासचिव सतीश - फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed