फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   birthday of rahul gandhi

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल का जन्मदिन

Tue, 20 Jun 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 20 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने सुबह अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया और दोपहर में कार्यालय के सामने राहगीरों को शर्बत पिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र और प्रशांत देव शुक्ल के नेतृत्व में सुबह जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि किसानों, युवाओं और कमजोर वर्ग की लड़ाई हम पूरी ताकत से लडे़ंगे। जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए हक लड़ाई लड़ने का वादा किया। दोपहर में कांग्रेस कार्यालय पर राहगीरों को शर्बत पिलाकर राहुल गांधी के लंबी उम्र की दुआ मांगी। इधर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कपिल द्विवेदी और पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ला ने कचहरी में पौधरोपण और बेल्हा देवी मंदिर में हवन करके राहुल गांधी की लंबी उम्र की दुआ मांगी। इस मौके पर पिंटू सिंह, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, वीके सिंह, मो. इसहाक, अशोक मिश्र, रुपेश पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, रामराज पांडेय, यमुना प्रसाद पांडेय, विधिदेव शुक्ल, सुनील मिश्र, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस रामपुर संग्रामगढ़ में हषोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधायक आराधना मिश्र मोना व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर तिवारी की अध्यक्षता में 101 पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद आयोजित बैठक् में राहुल गांधी की लम्बी उम्र की कामना की गई। इस दोरान राहुल सिंह, दुर्गेध सिंह, कमलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, धनंजय सिंह, डा.उमाशंकर तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ल, अतुल मिश्रा, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed