फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riding youth crushed by truck, died

Pratapgarh News: बाइक सवार युवकों को ट्रक ने रौंदा,मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth crushed by truck, died
शहर के कटरा रोड पर बुधवार देर रात बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। करीब 50 मीटर तक बाइक समेत ट्रक में फंसे युवकों को घसीटा भी। मृतक शहर के कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले थे।
विज्ञापन

बुधवार रात शहर की ओर से विकास भवन की ओर जा रहे बाइक सवार आईटीआई के पास पहुंचे थे। इस बीच शहर की ओर जा रहा बेकाबू ट्रक बाइक में सामने से टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर शहर की ओर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सड़क पर दूर तक बिखरे शवों के टुकड़ों को एकत्र करती रही। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि दोनों मृतक शहर के रूपापुर के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान पृथ्वी राणा (19) निवासी मुर्गी फाॅर्म कांशीराम कॉलोनी, सागर (19) निवासी ब्लॉक नंबर 120 रूम कांशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed