फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riding woman dies, husband injured in collision with dumper

Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riding woman dies, husband injured in collision with dumper
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना के रैकवारन का पुरवा मोहंदापुर कियावा गांव निवासी गेंदलाल सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी वंदना सरोज 30 व दो वर्षीय बेटा अश्वनी के साथ दर्शन पूजन के लिए बाइक से हौदेश्वर नाथ धाम जा रहे थे। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के छोटी चकिया मौली गांव के मोड़ के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार दंपती व मासूम दूर जा गिरे। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। वही दो वर्षीय मासूम अश्वनी को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद डंंपर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस डंपर समेत चालक को कोतवाली उठा लाई। उससे पूछताछ की जा रही है। कुंडा इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा मां का साया
कुंडा। वंदना के पांच साल की बेटी मोनिका व दो वर्षीय पुत्र अश्वनी है। मां की मौत के बाद इनके सिर से मां का साया उठ गया। बच्चे गुमशुम होकर भीड़ को निहार रहे थे। उनको शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो मां उन्हें प्यार करती थी, वह अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed