{"_id":"614235728ebc3e6990787a7e","slug":"bike-riding-teenager-dies-after-being-hit-by-pickup-pratapgarh-news-ald3158603148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
accident
रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का साथी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। अमेठी जिले के फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के पिनेरा पूरे हाजी निवासी सचिन कोरी(14) अपने दोस्त अनुज कोरी (15) के साथ बुधवार को बाइक से कहीं रिश्तेदारी जा रहा था। उदयपुर थाना क्षेत्र के ननौती-परानीपुर मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर में दोनों बाइक सवार गिरकर लहूलुहान हो गए।
जानकारी पर पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अनुज को रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे लेकर रायबरेली चले गए। उधर, उदयपुर पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक के पिता ओम प्रकाश कोरी ने थाने में अज्ञात पिकअप चालक तहरीर दी। शिकायत पर उदयपुर थाने में अज्ञात चालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उदयपुर एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।