फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riding plumber dies after being hit by unknown vehicle

Pratapgarh News: अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार प्लंबर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike riding plumber dies after being hit by unknown vehicle
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक से घर लौट रहा प्लंबर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के कटरा बूबूपुर निवासी आशीष प्रजापति उर्फ मुन्ना (44) प्लंबर का काम करता था। बुधवार रात वह बाइक से अपने घर जा रहा था। भुड़हा गांव के समीप एक विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सांगीपुर सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी चालक की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed