{"_id":"605f7c3c8ebc3e8d1b2ec66b","slug":"bike-riding-miscreants-waved-in-the-market-pratapgarh-news-ald3027998109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने लहराया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने लहराया तमंचा
विज्ञापन
उदयपुर बाजार में बदमाशों द्वारा तमंचा लहराते आपचे सवार की जांच को पहुंची पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को भरे बाजार में तमंचा लहराकर सनसनी फैला दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार बदमाश गालीगलौज करते हुए भाग निकले। घटना को तीन दिन पहले भंडारे में हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
उदयपुर बाजार में शनिवार की दोपहर दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और तमंचा लहराकर बाजार में गालियां देते रहे। कुछ देर बाद वे चले गए। भरे बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों के तमंचा लहराने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर उदयपुर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि 25 तारीख को उदयपुर में आयोजित भंडारे में एक युवक डीजे बजाने पहुंच गया। इसे लेकर भंडारे के आयोजकों से विवाद हो गया था। डीजे संचालक ने ही शनिवार को अपाची बाइक सवार बदमाशों को बदला लेने के लिए बुलाया था। बदमाशों के तमंचा लहराने की वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। बताया जाता है कि बदमाश सांगीपुर इलाके के रहने वाले हैं। उदयपुर एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र जेल भेजा जाएगा।

उदयपुर बाजार में दिनदहाड़े तमंचा लहराते अपाचे सवार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन