फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike riders kidnapped girl student in broad daylight

दिनदहाड़े छात्रा को बाइक सवार युवकों ने किया अगवा

Fri, 06 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riders kidnapped girl student in broad daylight
kidnap
अभी दो सगी बहनों की मौत का मामला शांत नहीं हुआ था कि गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने ननिहाल आ रही छात्रा को अगवा कर लिया। हालांकि हाइवे पर पुलिस का वाहन देेख डरे युवकों ने छात्रा को फेंक दिया। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती तब तक आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस छात्रा व उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कोट का पुरवा संसारपुर निवासी सुमन देवी पुत्री दिनेश पटेल शहर के एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह ननिहाल आवास विकास कालोनी में रहकर पढ़ती है। बुधवार को वह अपने घर गई थी। गुरुवार को दोपहर वह अकेले ही ननिहाल लौट रही थी। बकुलाही नदी पर बना लकड़ी का पुल पार करते ही सुमन को बाइक सवार दो लोगों ने मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया। दोनों उसे लेकर प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर पहुंचे।
विज्ञापन

राजगढ़ दुर्गा मंदिर के करीब सामने आ रही पुलिस का वाहन देख आरोपी सकपका गए। दोनों ने सुमन को चलती बाइक से फेंक दिया। इसके बाद वे शहर की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों ने छात्रा को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। बाइक से फेंकने के कारण सुमन घायल हो गई थी। लोगों की मदद से सुमन घर पहुंची। इस बीच परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा को अगवा करने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। पुलिस छात्रा व उसके परिवार के लोगों को कोतवाली उठा लाई। जहां उनसे पूछताछ चल रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छात्रा एक युवक का नाम बता रही है। दूसरे आरोपी के घर का पता जानती है। घटना संदेह के घेरे में है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सीमा क्षेत्र को लेकर भिड़े पुलिसकर्मी
छात्रा को अगवा करने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में विश्वनाथगंज व भुपियामऊ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी करने के बाद एक दूसरे के क्षेत्र से छात्रा को अगवा करने की जानकारी अफसरों को देने लगे। बकुलाही नदी पर बने बांस के पुल के पूर्वी छोर पर विश्वनाथगंज पुलिस चौकी का क्षेत्र पड़ता है और पश्चिमी छोर पर भुपियामऊ पुलिस चौकी। जिसे लेकर पुलिस काफी देर तक माथापच्ची करती रही। हालांकि बाद में घटनास्थल भुपियामऊ क्षेत्र में निकली। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed