फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider woman dies due to container collision, three injured

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 05 Apr 2022 10:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies due to container collision, three injured
Bike rider woman dies due to container collision, three injured
पत्नी और दो सालियों को बाइक पर बैठाकर ससुराल जा रहे युवक की बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवक की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव निवासी सत्येंद्र कुमार (26) की शादी फरवरी में नवाबगंज के ब्रम्हौली गांव की रेखा देवी (22) के साथ हुई थी। सोमवार को सत्येंद्र पत्नी रेखा को लेकर ससुराल आया था। मंगलवार दोपहर वह पत्नी रेखा देवी और साली प्रीती (20) व किरन (17) के साथ बाइक से परियावां बाजार खरीददारी करने गया। लौटते समय नवाबगंज चौराहे के करीब हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने रेखा देवी को मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र, उसकी साली प्रीती और किरन की हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर रेखा के घर में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed