{"_id":"6491f02b24f04596b20a5ac4","slug":"bike-rider-going-to-in-laws-house-dies-in-accident-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-607-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ससुराल जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत
Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम, जौनपुर के लिए रवाना हुए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बीरापुर। जौनपुर के सुजानगंज ससुराल जा रहे जामताली दुबान निवासी सुनील कुमार दुबे की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
रानीगंज थाना क्षेत्र जामताली दुबान निवासी सुनील कुमार दुबे सोमवार की देर शाम बाइक से ससुराल जा रहा था। जामताली- सुजानगंज रोड पर कुंदहा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल के लिए निकले। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का बुरा हाल रहा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो मासूम बेटे हैं, जिनके सिर से पिता का साया छिन गया।