{"_id":"6162db828ebc3e8bb11c2f80","slug":"bike-rider-father-in-law-and-son-in-law-killed-after-being-hit-by-dial-100-bike-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : डायल 100 बाइक से टकराकर बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : डायल 100 बाइक से टकराकर बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत
Sun, 10 Oct 2021 05:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अंतू क्षेत्र के पूरे अंती में डायल 100 और बाइक की आमने सामने टक्कर से ससुर और दमाद की मौत हो गई। बनवारी लाल प्रजापति पुत्र राम गरीब (48) कोतवाली क्षेत्र के चकबन तोड़ पूरे ओझा अपने ससुर संतराम प्रजापति (70) रायपुर मान्धाता को लेकर हाथ दिखा कर लौट रहे थे। पूरे अंती बाजार के पास प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही डायल 100 से टक्कर हो गई।
बनवारी लाल ने अस्पताल ले जाते ही दम तोड़ दिया। संतराम की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां रास्ते में मौत हो गई। बनवारी लाल के दो बेटी लाची (22), रूपा (17) और अभिषेक (18) वर्ष हैं। लाची की शादी हो गई है और दोनों बच्चे अभी पढ़ रहे हैं। बनवारी लाल कुम्हार गिरी का काम करके परिवार की जीविका चलाते थे।