{"_id":"5e385fcf8ebc3e4b3b1e3120","slug":"bike-rider-dies-in-car-collision-partner-s-condition-critical-pratapgarh-news-ald2674610165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत गंभीर
विज्ञापन
देल्हुपुर में कार की टक्कर से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : PRATAPGARH
कार बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक पर सवार साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल साथी को प्रयागराज ले जाया गया।
जनपद प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के झलिया निवासी मुन्ना (22) पुत्र सतराज सरोज अपने साथी गोविंद (18) पुत्र तुलसीराम निवासी सरायराजोध थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज के साथ सोमवार दोपहर बाइक लेकर घर से रिश्तेदारी तौकलपुर के लिए निकला था। देल्हूपुर बाजार के करीब वह बाइक से डिवाइडर पार कर रहा था।
इस बीच प्रयागराज की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मुन्ना व गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के दौडने पर कार चालक भाग निकले। घायलों को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया। गोविंद की हालत गंभीर देख उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे।

देल्हुपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन