फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 27 Jul 2020 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
बाजार जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिजनों में चीखपुकार मच गई है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई गांव निवासी जितेंद्र कुमार सरोज (26) पुत्र अमलेश कुमार सरोज सोमवार को बाइक से संग्रामगढ़ जा रहा था। नरई चौराहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो उनमें चीखपुकार मच गई। अस्पताल पहुंचे परिजन उसका शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

पड़ोसी ने बंद किया रास्ता
महेशगंज थाना क्षेत्र के बल्ला गांव निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र राम दुलारे ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उन लोगों ने घर से निकलने का सार्वजनिक रास्ता बंद कर दिया है। इससे उसका व उसके परिवार क बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन नरेन्द्र व उनके परिजन को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उसने आशंका जताई है कि पड़ोसी उसके साथ कभी भी किसी तरह की घटना को अंजाम दे सकते हैं। एसडीएम ने एसओ महेशगंज को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच के लिए निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
शौच के लिए निकली किशोरी से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। भोर में चार बजे उसे घर के करीब छोड़कर भाग निकले। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची। दिनभर वह थाने में बैठी रही। खबर लिखे जाने तक उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी रविवार की रात 11 बजे के करीब शौच के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसे गांव से कुछ दूर उठा ले गए। वहां उसके साथ रातभर दुराचार करते रहे। भोर में चार बजे के करीब वह उसे घर के पास छोड़कर चले गए। इस दौरान युवकों ने किशोरी और उसकी मां को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ संग्रामगढ़ थाने पहुंची। शाम तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह बैठी रही। पीड़िता और उसकी मां का आरोप है कि संग्रामगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली बताते हुए उसे बैरंग लौटा दिया। इस संबंध में एसओ संग्रामगढ़ वीरेंद्र मिश्र का कहना है कि अभी तहरीर मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सप्लाई इंस्पेक्टर के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे कोटेदार
कालाकांकर विकास खंड के कोटेदारों ने सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए कोटेदार तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। कालाकांकर के कोटेदार कुछ दिन से सप्लाई इंस्पेक्टर पर धन उगाही का आरोप लगा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले राशन गोदाम पर पहुंचकर कोटेदारों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। सोमवार को कोटेदार तहसील पहुंच गए और आपूर्ति कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वह एसडीएम आवास पर ज्ञापन देने पहुंचे। भीड़ देखकर एसडीएम बाहर नहीं निकले। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर कोटेदारों ने अपना ज्ञापन उनके पास पहुंचाया। इसमें कोटेदारों ने सप्लाई इंस्पेक्टर पर धन उगाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed