फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider dies due to collision with dumper, body kept dragging for 100 meters after getting stuck in wheel

Pratapgarh : डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चक्के में फंसकर 100 मीटर तक घिसटता रहा शव

Wed, 23 Aug 2023 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे श्याम राय के पुरवा निवासी अभिषेक शुक्ल (24) पुत्र नरेंद्र शुक्ल अपने आजी रामपाल के दवा के लिए घर से ब्लड का सैंपल लेकर प्रतापगढ़ जा रहा था। लीलापुर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर छात्रा को बचाने के चक्कर में डंपर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with dumper, body kept dragging for 100 meters after getting stuck in wheel
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लीलापुर थाने के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हदासा इतना भयावह था कि डंपर के चक्के में फंसकर शव करीब 100 मीटर तक खिसटता रहा, जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जेसीबी से डंपर उठाकर पहिए के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकयुवक इलाके के रायपुर तियाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पाकर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे श्याम राय के पुरवा निवासी अभिषेक शुक्ल (24) पुत्र नरेंद्र शुक्ल अपने आजी रामपाल के दवा के लिए घर से ब्लड का सैंपल लेकर प्रतापगढ़ जा रहा था। लीलापुर थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर छात्रा को बचाने के चक्कर में डंपर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। उसका शरीर डंपर के टायर में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया, उसकी बाइक वहीं गिर पड़ी। घटना के बाद डंपर चालक कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे शव को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। यहां तक कि जेसीबी का भी सहारा लिया गया, लेकिन शव को निकाला नहीं जा सका। कुछ क्षेत्रीय ड्राइवरों की मदद से डंपर को किसी तरह चालू करके शव को बाहर निकाला गया और शव की पहचान कर स्वजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक दो भाई व एक बहन है। युवक के बड़े भाई का नाम अंकित शुक्ल व बहन का नाम रंजना, है। युवक के बड़े भाई व बहन की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक का विवाह नहीं हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन रोते बिलखते लीलापुर थाने पर पहुंचे और शव देख कर बिलख पड़े। युवक के बाबा कृष्ण कुमार शुक्ल व पिता नरेंद्र शुक्ल जसमेठा लालगंज में एक धर्मकांटे पर काम करते हैं। माता अमरावती का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दस दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था अभिषेक

दोनों भाई रोजगार के सिलसिले में दिल्ली रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। दस अगस्त को दिल्ली से घर आया था। अभिषेक बुधवार घर से सुबह करीब सवा ग्यारह बजे प्रतापगढ़ जाने के लिए निकला था कि लीलापुर में हादसे का शिकार हो गया। पिता नरेंद्र शुक्ल ने गाड़ी नंबर के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed