{"_id":"69ebbfd399f26c2c7207d467","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1029-166089-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी गौरा ले गए। उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
फतनपुर के स्परूप नौडेरा निवासी रामदास (41) बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे सुवंसा बाजार से घर लौट रहे थे। सुवंसा बड़ी नहर के पास ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल गौरा सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची फतनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रामदास के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। मगर अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच हो रही है। मृतक को एक बेटा और तीन बेटियां हैं।