{"_id":"6245e5e093ff7d0b9d0c8e07","slug":"bike-rider-clerk-dies-after-colliding-with-buggy-pratapgarh-news-ald3299289109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी से टकराकर बाइक सवार लिपिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी से टकराकर बाइक सवार लिपिक की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो लिपिक कमलेश।
- फोटो : PRATAPGARH
विद्यालय के काम से शहर जा रहे लिपिक की बाइक सामने से आ रही बुग्गी से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल लिपिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंडा कोतवाली के वजीरपुर गांव निवासी कमलेशचंद्र यादव (40) हीरागंज स्थित फतेहबहादुर सिंह इंटर कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक थे। बृहस्पतिवार को वह विद्यालय के काम से बाइक लेकर शहर स्थित विभागीय कार्यालय जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना नहर चौराहे के पास अचानक सामने से बुग्गी आ गई। उनकी बाइक बुग्गी से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन कुंडा सीएचसी पहुंचे। कमलेश का एक बेटा विदित यादव (14) एक बेटी निधि यादव (16) है। परिजनों ने बुग्गी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।