फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike collides with Padmavat Express at Jail Road crossing

Pratapgarh News: जेल रोड क्राॅसिंग पर पद्मावत एक्सप्रेस से टकराई बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Padmavat Express at Jail Road crossing
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर जेल रोड क्राॅसिंग पर सोमवार दोपहर मां बेल्हादेवी जंक्शन से वाशिंग लाइन जा रही पद्मावत एक्सप्रेस बाइक से टकरा गई। पांच मीटर दूर तक बाइक घिसटती रही। हालांकि हादसा बच गया। घटना के बाद करीब दो घंटे तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

दिल्ली से पद्मावत एक्सप्रेस मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंची। दोपहर करीब पौने 12 बजे मरम्मत और सफाई के साथ धुलाई के लिए कोच को वाशिंग लाइन पर ले जाया जा रहा था। एक बार कोच जेल रोड क्राॅसिंग पार करके पीछे होते हुए वाशिंग लाइन की ओर जाने लगा। इस दौरान अचलपुर इलाकेे का एक बाइक सवार अवैध तरीके से क्राॅसिंग बंद होने के बाद भी ट्रैक पार करने लगा। तभी पद्मावत एक्सप्रेस के कोच से उसकी बाइक टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के शोर मचाने पर शंटिंग कर रहे कर्मचारी ने ट्रेन रोका। जब तक रेल विभाग के जिम्मेदार पहुंचते। इससे पहले ही बाइक लेकर स्वामी निकल गया। एसएस शमीम अहमद ने कहा कि घटना की जानकारी मुझे नहीं है। शंटिंग स्टाफ ने भी इस तरह की घटना की जानकारी नहीं दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि उनके पास न तो शिकायत आई है न तो किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed