{"_id":"66e3357fa53bc046d50c6699","slug":"bike-collides-on-highway-truck-drivers-die-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-124454-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर टकराई बाइक, ट्रक चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर टकराई बाइक, ट्रक चालकों की मौत
Fri, 13 Sep 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर कायस्थ पट्टी के करीब बृहस्पतिवार सुबह दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों ट्रक चालकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मचा रहा।
रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी निवासी शमशाद (45) ट्रक चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। इस बीच उन्होंने एक ट्रक भी खरीदा था। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक लेकर कायस्थ पट्टी स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। कस्बे में ही मुख्यालय की ओर जा रहे मिर्जापुर चौहारी के रहने वाले मोहम्मद इरशाद (35) की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।
इसमें शमशाद व इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन परिजन संग आसपास के लोग दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल में चिकित्सकों ने शमशाद को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि उपचार के दौरान इरशाद की शाम चार बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
खबर मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजन शमशाद का शव लेकर घर पहुंचे। जिसे देख पत्नी व बच्चे रोते हुए बेहोश हो गए। रात करीब दस बजे शमशाद का शव गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
चार बच्चों के सिर से छिन गया पिता का सहारा
मृतक ट्रक चालक शमशाद के तीन बेटे व एक बेटी हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। चारों बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया।
पांच दिन पहले ही जन्मी बेटी
रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी मोहम्मद इरशाद के दो बेटे हैं। पांच दिन पहले बेटी का जन्म हुआ था। इरशाद अपनी बेटी का हकीका धूमधाम से करने की तैयारी कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में दो परिवारों की खुशियां पल भर में ही छिन गईं।