फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike collided with wall, young man died, fellow injured

Pratapgarh News: दीवार में टकराई बाइक, युवक की मौत साथी घायल

Sun, 27 Aug 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with wall, young man died, fellow injured
डेरवा बाजार के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद
बाइक चलाते समय नहीं लगाया था हेलमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के निकट शनिवार को अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
डेरवा बाजार निवासी श्याम चंदर हेला (40) शनिवार को अपने साथी महेशगंज के बिकरा निवासी चंदन हेला (28) के साथ भद्रेश्वर इंटर कॉलेज के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराकर बाजार की ओर से लौट रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और दीवार से टकरा गई। घटनास्थल पर ही श्याम चंदर की मौत हो गई। लोगों की मदद से दूसरे युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई रामचंदर, शिवचंदर, फूलचंदर अपने परिवार के साथ कामकाज के चलते अन्य शहरों में रहते हैं। श्याम चंदर बहन आशा के साथ घर पर ही रहता था। संवाद
विज्ञापन

--------------------

शादी से इन्कार करने पर घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
लीलापुर। दांदूपुर पड़ान निवासी फारूक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 25 जुलाई की दोपहर उसकी बहन मायके आई थी। परिवार के ही कुछ लोग उसकी नाबालिग बेटी की शादी के लिए दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर दाऊद, मुन्ना, समीर, इस्खार, शहशांह, अशफाक, व पांच अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत
रानीगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी अशोक का बेटा अरुण (10) शुक्रवार को घर के बाहर कुछ काम कर रहा था। इसी बीच किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मचा रहा। संवाद
.........

नौकरी के नाम पर ठगे आठ हजार रुपये, शिकायत
संडवा चंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के महुआए की अंकिता का आरोप है कि एक युवक ने नौकरी देने के नाम पर उससे आठ हजार रुपये ठग लिए और उसके बाद फोन बंद कर लिया।

पीड़िता ने बताया कि वह अभी पढ़ाई कर रही है। मोबाइल पर ऑनलाइन जॉब देखने पर उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया। इस दौरान बात करने वाले विपिन गुप्ता ने बताया कि वह नटराज पेंसिल का कर्मचारी है। नौकरी के एवज में पहले जमानत राशि के रूप में आठ हजार रुपये बैंक अकाउंट में जमा करने होंगे। इसके बाद ही उसे नौकरी मिलेगी। इसी चक्कर में अंकिता ने रुपये भेज दिए। जिसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed