{"_id":"616b156c79952924a8020b73","slug":"bhavani-went-away-with-singing-pratapgarh-news-ald318301291","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे संग विदा हुईं भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे संग विदा हुईं भवानी
विज्ञापन
कुंडा के हौदेश्वरनाथ धाम में गंगा के पास जलाशय में प्रतिमाओं का विसर्जन करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। पंडालों में नौ दिनों तक विराजमान मां भवानी शनिवार को गाजे-बाजे संग धूमधाम से विदा हुईं। जिलेभर में जगह-जगह समितियों के लोग नाचते-गाते, जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। प्रशासन द्वारा निर्धारित तालाबों में विधि-विधान से मां की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
सात अक्तूबर से नवरात्र का शुभारंभ हुआ था। शहर से गांव तक जगह-जगह सजे देवी पंडालों में नौ दिनों तक देवी प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन हुआ। नवमी के दिन हवन-पूजन के बाद दशमी को मेले के साथ अनुष्ठान पूर्ण हुआ। शनिवार को पंडालों से देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भक्त निकले। शहर के अंबेडकर चौराहे से गाजे-बाजे के साथ लोग देवी प्रतिमाओं को लेकर जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त सड़कों पर थिरक रहे थे। इसी तरह बलीपुर, पूरे नरसिंहभान आदि स्थानों से भी विसर्जन यात्राएं निकलीं। सई नदी के समीप बने तालाबों में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। इसी तरह रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर तहसील क्षेत्र से जगह-जगह गांवों में सजे देवी पंडालों से भी जुलूस निकला। अबीर-गुलाल के बीच दिनभर जुलूस रवाना होते रहे। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक माहौल भक्तिमय बना रहा।
दिनभर लगता रहा जाम
देवी प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर निकले जुलूस से दिनभर शहर में जाम लगता रहा। शहर के देवकली से सदर बाजार तक व अंबेडकर चौराहे से घंटाघर तक जाम लगता रहा। इस बीच जरूरी कामों से निकले लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
भगवान राम से गले मिले भरत, लगे जयकारे
गड़वारा। गड़वारा बाजार में शुक्रवार की शाम ऐतिहासिक भरत मिलाप का कार्यक्रम हुआ। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न सहित चारों भाई एक-दूसरे से मिले तो हर किसी की आंखें भर आईं। जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
भरत मिलाप कार्यक्रम को लेकर गड़वारा बाजार को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजकुमार पाल ने भगवान राम की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांग्रेस नेता नीरज तिवारी, सपा नेता अश्वनी सोनी, एसओ अंतू अर्जुन सिंह ने भी भगवान राम की आरती उतारी। श्री रामलीला समिति के द्वारा रामदल की झांकी शिव मंदिर से निकाली गई। वहीं भरत दल और हनुमान दल की झांकी राजापुर सब्जी मंडी की ओर से निकाली गई। झांकियों के साथ भक्ति गीतों की धुन पर कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती, सुदामा आदि का रूप धरकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्रमुग्ध कर दिया। सब्जी मंडी में शनिवार की भोर में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के गले मिलते ही पूरा बाजार भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर राजाराम वैश्य, सुधीर मोदी, ओमप्रकाश जायसवाल, विपिन, विवेक वैश्य, अभिषेक, पंकज द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद

कोहडौर बाजार में देवी प्रतिमा विर्सजन को लेकर जाते लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH