फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bhadra for three hours in the morning, celebrate Raksha Bandhan festival throughout the day

सुबह तीन घंटे भद्रा, दिनभर मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार

Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bhadra for three hours in the morning, celebrate Raksha Bandhan festival throughout the day
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कचहरी के बगल स्थित बाजार में रही भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भरणी व भद्रा की दखल नहीं रहेगी। सुबह 8.29 बजे के बाद इनका प्रभाव समाप्त हो रहा है। दिनभर आनथंद योग में रक्षाबंधन का त्योहार मनेगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि करीब तीन दशक बाद आनंद योग का मुर्हूत बन रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व बहनों एवं भाइयों के प्रेम व स्नेह का प्रतीक है। इसमें मुर्हूत व योग बहुत ही मायने रखते हैं। रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा की अड़चनें, योग व ग्रहों के संयोग ठीक न होने से त्योहार का उत्साह फीका पड़ जाता है। आमतौर पर रक्षाबंधन पर्व ऐसा ही दिखता है। मगर इस बार राखी के पर्व पर ग्रहों व भद्रा की अड़चनें नहीं रहेंगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. आलोक मिश्र ने बताया कि सुबह 8.29 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। इसके बाद राखी का पर्व शुरू हो जाएगा। दिनभर आनंद योग रहेगा। यह राखी के पर्व के लिए बहुत ही शुभ है। रात्रि 8.30 बजे तक पूर्णिमा रहेगी। यानी सुबह 8.29 से रात 8.30 बजे तक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा। इसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। पं. आलोक मिश्र ने बताया कि आनंद योग समृद्धि का द्योतक है। अनिष्कारी शक्तियों का नाश होगा। नई ऊर्जा का संचार होगा। रक्षाबंधन का पर्व खुशहाली लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन राखी कार्याशाला में घर पर राखी बनाने की हुई चर्चा
एडुस्टफ प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन राखी कार्यशाला का आयेाजन हुआ। जिसमें शिक्षिकाओं ने मोती, स्टोन, ऊन आदि से राखी निर्मित करने व थाल सजाने का तरीका बताया। कार्यशाला का उद्घाटन डायट प्रवक्ता गर्विता ओझा ने किया। शिक्षिका सरिता जायसवाल ने परिवेशीय संसाधानों के जरिए राखी बनाने व थाल सजाने के बारे में जानकारी दी। रश्मि सिंह, वंदना सिंह ने भी पुराने शादी के कार्ड की सहायता से राखी निर्माण की विभिन्न वािधियों ापर चर्चा की। इस अवसर पर लक्ष्मी मिश्रा डा. प्रीति मश्रिा एवं मीनाक्षी पांडेय आदि मौजूद रहीं।

पंजाबी मार्केट में भाई के लिए राखी खरीदती बहनें।

पंजाबी मार्केट में भाई के लिए राखी खरीदती बहनें।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed