फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Before the Panchayat elections, the property of MD and smack sellers will be confiscated.

Pratapgarh News: पंचायत चुनाव के पहले एमडी, स्मैक बेचने वालों की संपत्ति होगी जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Before the Panchayat elections, the property of MD and smack sellers will be confiscated.
पंचायत चुनाव के पहले एमडी, स्मैक और गांजा बेचने वालों पर पुलिस की नारकोटिक्स विभाग की टीम सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए नारकोटिक्स सेल ने मोबाइल नंबर भी जारी किया है। कार्रवाई के दायरे में आने वाले मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों की संपत्ति भी जब्त होगी।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी के कारण युवा स्मैक, गांजा और एमडी की गिरफ्त में आ रहे थे। इसके अलावा बहुत से युवा ऐसे हैं जो नशीला इंजेक्शन भी लगाते हैं। मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों ने करीब तीन सालों से मुंबई के नशीले ड्रग एमडी को भी बेचना शुरू कर दिया। पान व गुटखे में मिलाकर नशे के शौकीन इसका सेवन करते हैं। ऐसे में मादक पदार्थ बेचने वाले तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने नारकोटिक्स सेल का गठन किया है।
विज्ञापन

इसके पहले मानिकपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले मुंदीपुर निवासी राजेश मिश्रा पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट ने उसकी अवैध तरीके से अर्जित की गई 1,56,69,956 रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। जिसे गत दिनों पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्क किया गया। अब प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की ओर से मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने की कवायद रफ्तार पकड़ने लगी है। ऐसे लोगों की अवैध संपत्ति जब्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed