फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bed entrance exam to be held today at seve centers

सात केंद्रों पर आज होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bed entrance exam to be held today at seve centers
बीएड प्रवेेश परीक्षा तैयारी में केन्द्र पर सीटों को सेनेटराइज करता कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
-सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
विज्ञापन

-केंद्रों को किया गया सैनिटाइज
प्रतापगढ़। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी। केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को डीएम ने अफसरों के साथ बैठक कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में सात केंद्र बनाए गए हैं। शहर के एमडीपीजी, पीबीपीजी, पीबी इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआइसी और केपी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर कुल 2500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शनिवार को केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं। केंद्रों को नगर पालिका ने सैनिटाइज कराया। केंद्राध्यक्षों ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठकर सुबह 6.15 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया। हर केंद्र पर एक-एक स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सचल दस्ते में एसडीएम, बीएसए, डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। निरीक्षण के लिए दो नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ उसकी फोटो स्टेट कॉपी, परिचय पत्र व एक फोटो साथ मे लाना होगा। परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से मास्क और सैनिटाइजर भी लाना होगा। बिना मास्क के आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। रविवार को होने वाली परीक्षा में कुल 2500 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। एमडीपीजी में ए ब्लॉक और बी ब्लॉक में 1000 जबकि अन्य केंद्रों पर 300-300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती करने के लिए एसपी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उसके बाद कागजातों की चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति मिलेगी।

पुलिस नहीं करेगी परेशान
डीएम ने पुलिस को निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों को रोड पर चेकिंग के नाम पर परेशान न किया जाए। उन्हें समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed