फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   B.Ed colleges are taking admission at half the fees, admission is not happening

Pratapgarh News: आधी फीस में ही दाखिला ले रहे बीएड कॉलेज, नहीं हो रहा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
B.Ed colleges are taking admission at half the fees, admission is not happening
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती से बीएड अभ्यर्थियों के बाहर करने के बाद कॉलेजों में दाखिले की संख्या घटना शुरू हो गई है। अधिकांश कॉलेजों में 50 सीट भी भरना मुश्किल हो रहा है। सीट भरने के लिए कॉलेजों ने नई तरकीब का प्रयोग किया है। आधी फीस जमा करने पर दाखिले के प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जनपद में 60 बीएड कॉलेज संचालित हो रहे हैं। एमडीपीजी, ढिढुई और कालाकांकर राजकीय सीटें है। इन तीन कॉलेजों में अच्छी रैंक पाने वाले अभ्यर्थी दाखिला ले रहे हैं। बीएड की काउंसलिंग शुरू होने के बाद काॅलेज आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। दो राउंड कांउसलिंग के बाद सीधे दाखिला लेने की अनुमति भी कॉलेजों को दी गई है। मगर, सीधे दाखिला प्रक्रिया में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। जिन्होंने बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों की आने वाली भर्तियों से बीएड विद्यार्थियों को वंचित कर दिया है। यही कारण है कि बीएड का क्रेज घटने के साथ डीएलएड में दाखिला अधिक होने लगा है। इस बार भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। स्नातक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों ने बीएड प्रवेश परीक्षा दे दी है। मगर, उनको डीएलएड प्रवेश के आवेदन का इंतजार है। वहीं बीएड की सीटों को भरने के लिए कॉलेजों ने प्रति सेमेस्टर के साथ आधी फीस जमा करने का लाभ विद्यार्थियों को दे रहे हैं। दो साल की पढ़ाई में करीब 81250 रुपये शुल्क जमा करना होता है। प्रत्येक बीएड कॉलेजों में 100-100 सीटें आवंटित है। पीबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दो सालों से बीएड में दाखिला कम हो गया है। डीएलएड में अधिक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed