फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Be careful, do not get chemical color in the name of herbal

हो जाए सावधान, कहीं हर्बल के नाम पर न मिल जाए केमिकल रंग

Tue, 19 Mar 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Be careful, do not get chemical color in the name of herbal
हर्बल रंग - फोटो : प्रतापगढ़
बाजार में हर्बल के नाम पर केमिकल रंग बेचे जा रहे हैं। दुकानदारों के इस खेल को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। यह रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। हर्बल रंगों की डिमांड देख कमाई के चक्कर में दुकानदार हर्बल का लेबल लगाकर केमिकल रंग बेच रहे है।
विज्ञापन


केमिकल कलर के डिब्बे के ऊपर हर्बल का लेबल लगाकर मनमाना दाम वसूला जा रहा है। शहर के बाबागंज, अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, स्टेशन रोड, घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में फुटकर दुकानों पर यह खेल खूब हो रहा है। इसके अलावा रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा व सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों में भी हर्बल कलर के नाम पर दुकानदार लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. नलिनीश पांडेय ने बताया कि केमिकल रंग से त्वचा में जलन पैदा होती है, घाव हो जाते हैं। जो आगे भी कई भयावह त्वचा की बीमारियों का कारण बनते हैं। इसके इस्तेमाल से बचें, हर्बल रंगों का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का होता है हर्बल रंग, आसानी से होता है साफ 
हर्बल रंग केमिकल रंग की तरह नहीं होता है। केमिकल युक्त रंग थोड़ा सा ही इस्तेमाल करने पर चटख हो जाता है। मगर हर्बल रंग में ऐसा नहीं है। यह हल्का होता है। चेहरे पर बहुत कम चढ़ता है। पानी से धुलने पर आसानी से साफ हो जाता है। थोक व्यापारी जावेद ने बताया कि हर्बल कलर ब्राडेंड कंपनियों का ही खरीदना चाहिए। डिब्बा बंद रंग ही लें। खुले रंग लेने में मिलावट का खतरा रहता है। 

महंगे हैं हर्बल रंग 
केमिकल रंग के मुकाबले हर्बल रंग महंगे हैं। हर्बल अबीर 300 रुपये में एक किग्रा जबकि केमिकल रंग 100 रुपये में ही एक किलोग्राम मिल जाएगा। गुलाल का भी दाम अबीर की तरह ही है। जबकि हर्बल रंग 50 रुपये की एक डिब्बी और केमिकल रंग 10 रुपये में मिल जाएगा।


मुंह में रंग जाने पर गुनगुने पानी से करें गरारा 
त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. नलिनीश पांडेय ने बताया कि केमिकल रंगों के इस्तेमाल से बचें। इसका त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि रंग खेलते समय यदि कलर मुंह में चला जाए तो लापरवाही न बरतें। तुरंत गुनगुने पानी से गरारा करें। कई बार गरारा करने से रंग का प्रभाव खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed