फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Basic schools will be hi-tech under Abhyudaya scheme

Pratapgarh News: अभ्युदय योजना के तहत हाईटेक होंगे बेसिक स्कूल

Mon, 27 Mar 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 27 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Basic schools will be hi-tech under Abhyudaya scheme
बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों को अभ्युदय योजना के तहत हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से एक स्कूल को अभ्युदय स्कूल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बदहाल परिषदीय स्कूलों की स्थिति सुधारने की कवायद जारी है। वर्तमान सत्र में स्कूलों के कायाकल्प के लिए 19 पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं।इसके तहत स्कूलों में फर्नीचर, पानी, बिजली, शौचालय, फर्श आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। हाल ही में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार हर ब्लॉक के एक स्कूल को अभ्युदय कंपोजिट स्कूल बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग 1.42 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। स्कूल को 459 छात्र-छात्राओं की क्षमता के साथ विकसित किया जाएगा। साथ ही प्री- प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्षाएं बनाई जाएंगी। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को अभ्युदय स्कूल के मानक के अनुसार स्कूल का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये होंगी सुविधाएं
पुस्तकालय, लैंग्वेज लैब, रोबोटिक्स लर्निंग, विज्ञान और गणित की मॉड्यूलर प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट-क्लास, बाल वाटिका, वाईफाई, खेल का मैदान आदि। इसके अलावा सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed